Chhatarpur DM

कोरोना से बचाव के लिए छतरपुर कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह की अपील

छतरपुर जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जिला कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह ने लोगों से साफ सफाई रखने तथा भीड़ वाले इलाके में ना जाने की अपील की है। जिला कलेक्टर ने बताया कि जिला अस्पताल में आईसोलेशन वार्ड बनाया गया जबकि लगभग शहर से 6 किलोमीटर दूर क्वारेंटाइन वार्ड बनाया गया है। जानकारी दी गई कि अस्पताल सहित सीएमएचओ कार्यालय में पर्याप्त ड्रग्स तथा मास्क उपलब्ध है, जबकि कोरोना के एक संदिग्ध व्यक्ति को आईसोलेशन वार्ड में रखकर जांच के लिए सेम्पल भोपाल भेजा है। हालांकि नागरिकों से अपील की गई कि भीड़ वाली जगह पर ना जाएं तथा अपने घर में साफ सफाई बनाए रखें जिससे कोरोना के संक्रमण से बचा जा सके।

Back To Top