छतरपुर। नगर के एक व्यापारी ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गर्दन पकड़ने का आरोप लगाया है। दरअसल छतरपुर के चैक बाजार राघव मार्केट में सर्राफा व्यापारी राजेंद्र सोनी की वाइक हटाकर पुलिसकर्मी द्वारा स्वयं का वाहन रख दिया गया और जब व्यापारी ने उनसे गाड़ी हटाने की बात कही तो दोनों के बीच हाथापाई होगई। इस घटना के बाद सर्राफा व्यापारियों ने आक्रोश जताते हुए सिटी कोतवाली थाना प्रभारी अरविन्द दांगी से न्याय की गुहार लगाई है। वहीं पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।
छतरपुर में व्यापारी ने पुलिसकर्मी पर लगाया गर्दन पकड़ने का आरोप

