छतरपुर में पहला कोरोना पाॅजिटिव, नौगांव से मरीज आइसोलेट

Chhatarpur corona

छतरपुर। जिले से पहला कोरोना पाॅजिटिव केस मिलने के बाद हड़कंप मच गया है जिसकी पुष्टि बीएमओ रविन्द्र पटेल द्वारा की गई है। बता दें छतरपुर जिले के नौगांव से एक कोरोना पाॅजिटिव मरीज मिला है जिसके बाद पुलिस प्रशासन और डॉक्टरों की टीम ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षा के एहतिहात बरते।

  • छतरपुर जिले से पहला कोरोना पाॅजिटिव केस
  • छतरपुर के नौगांव से मिला कोरोना पाॅजिटिव मरीज
  • कोरोना मरीज को आइसोलेट किया गया

छतरपुरः नौगांव में कंटेनमेंट एरिया घोषित, परिजन क्वारंटीनजानकारी के मुताबिक नौगांव के बजरंग कॉलोनी से कोरोना पाॅजिटिव मरीज मिला है, जो कि बीते दिनों दिल्ली से अपने घर लौटा था। बताया जा रहा है कि नई दिल्ली से आने पर युवक को क्वारंटीन कर सेम्पल लिया गया था जिसके बाद अब युवक की कोरोना रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है।