छतरपुर के कदारी में रिश्वत लेते पकड़ाया सचिव

Bribe Case

छतरपुर। जिले के ग्राम कदारी में सचिव भरत वर्मा को लोकायुक्त टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। दरअसल ग्राम कदारी निवासी जगत यादव से पीएम आवास योजना के तहत किस्त निकालने के एवज में पांच हजार रूपयों की रिश्वत मांगी गई थी। लोकायुक्त डीएसपी राजेश खेड़े ने बताया कि जांच में शिकायत सही पाए जाने पर ग्राम कादरी पहुंचकर सचिव को चार हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया जिसके बाद सचिव को छतरपुर के सिविल लाइन थाना लाकर कार्यवाही पूरी की गई।