murder case chhatarpur

समोसे के पैसे मांगने पर हत्या, छतरपुर के नौगांव का मामला

छतरपुर। समोसे के पैसे मांगने को लेकर 4 युवकों ने मिलकर एक युवक की पीटपीट कर हत्या किए जाने का सनसनी खेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि मृतक युवक समोसे बेचता था जिसने समोसा खाने गए 4 युवकों से जब पैसे मांगने तो युवकों ने मिलकर उसकी पिटाई कर दी जिसके कारण युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

  • नौगांव अंतर्गत झींझन गांव का मामला
  • 4 युवकों ने मिलकर की पिटाई
  • समोसे बेचने वाले युवक की हुई मौत

दरअसल मामला छतरपुर के नौगांव अंतर्गत झींझन का है जहां कुछ युवकों को समोसे देने के बाद पैसे मांगने पर 4 युवकों ने मिलकर समोसे बेचने वाले को पीट पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया, वहीं युवक को नौगांव से झांसी रेफर किया गया लेकिन युवक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। हालांकि पुलिस द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी हैं।

Back To Top