पाली में डेम के पास मिला युवक की शव

power plant dam pali of umaria

उमरिया। जिले के पाली में पावर प्लांट के डेम स्थित हाइडल के पास एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई जिसकी सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की। बताया जा रहा है कि सुबह करीब 5 शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली थी जिसके बाद युवक की पहचान झिरिया मोहल्ला निवासी शिम्मू के रूप में हुई है।

  • पावर प्लांट के डेम स्थित हाइडल के पास मिला शव
  • नशे का आदि था मृतक युवकः पुलिस
  • मृतक का है अपराधिक रिकाॅर्डः पुलिस

पाली एसडीओपी अरविंद तिवारी ने बताया कि मृतक की पहचान हो चुकी है, जबकि युवक का अपराधिक रिकाॅर्ड भी है जो कि बीते दिनों से ही घर से लापता था। हालांकि युवक नशे का आदी भी था।