छतरपुर। खजुराहो सांसद एवं बीजेपी मध्यप्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे। मीडिया से रूबरू होकर वीडी शर्मा ने बताया कि खजुराहो के पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आगामी समय में कुछ और ट्रेनें बढ़ाने सहित हवाई सेवाएं भी शुरू की जाएंगीं। साथ ही शिक्षा और स्वास्थ्य को लेकर पर्यटन नगरी में विकास के संदर्भ में बात करते हुए कहा कि खजुराहो में आयुष विभाग द्वारा थेरेपी सिस्टम के तहत 20 बिस्तरों का अस्पताल खोला जाएगा जबकि केंद्रीय विद्यालय खोलने की भी बात कही गई।
सांसद वीडी शर्मा ने खजुराहो के होटल झंकार में जिले के अधिकारियों के साथ बैठक भी ली जिसमें विकास कार्यों के संबंध में दिशा निर्देश भी दिए गए। वहीं सर्किट हाउस में बीजेपी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने के बाद जनपद पंचायत राजनगर पहुंचकर विकास योजनाओं का लोकार्पण किया गया।
विदिशा: मध्यप्रदेश में एक ऐसा आध्यात्मिक स्थल उभर कर सामने आ रहा है, जिसे लोग… Read More
वैदिक ज्योतिष में शनि ग्रह (Saturn Planet) को कर्म, अनुशासन और न्याय का प्रतीक माना… Read More
मध्य प्रदेश में आध्यात्मिक स्थलों की चर्चा हमेशा होती रहती है। आपने बागेश्वर धाम सरकार… Read More
भोपाल: मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव और उनकी सरकार के खिलाफ… Read More
छतरपुर: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित बागेश्वर धाम में इस बार Bageshwar Dham… Read More
MP Budget 2025 का ऐलान हो चुका है, जिसमें सरकारी योजनाओं, खेल, शिक्षा, और परिवहन… Read More