खजुराहो में पाल समाज का राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित हुआ

छतरपुर जिले के खजुराहो के सती मैदान में पाल समाज का राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित किया गया। इस दौरान लोगों को समाज में फैली कुरीतियां व अंधविश्वास को दूर करने तथा समाज को आगे लाने के लिए बच्चों को शिक्षा दीक्षा दिलाकर समुचित विकास हेतु जागरूक किया गया। इस महासभा में पाल समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष शैतान सिंह पाल, बुंदेलखंड विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष रामकृष्ण कुसमरिया, विधायक आरडी प्रजापति, पर्यटन विकास प्राधिकरण अध्यक्ष घासीराम पटेल तथा जनप्रतिनिधियों के साथ समाज के लोग मौजूद रहे।


[sp_html5video category="494893375"]