छतरपुर। एक पुलिसकर्मी को पीटते हुए वीडियो वायरल हुआ है जिसमें कुछ ग्रामीण डंडे से पुलिसकर्मी को बेरहमी से पीटते दिख रहे है। वीडियो छतरपुर जिले के बमीठा थाना क्षेत्र के ग्राम झमटुली का बताया जा रहा है। प्राथमिक जानकारी मिली है कि कोरोना कर्फ्यू के दौरान खुली दुकान को डायल100 पुलिस बंद कराने पहुंची थी जिस दौरान ग्रामीण और पुलिस के बीच बहस हुई और देखते ही देखते हाथापाई हो गई।
