खजुराहे 5वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव की तैयारियां पूरी

Khajuraho Film Festival

खजुराहो। विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल खजुराहो में अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का शुभारंभ होने जा रहा है जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर मुख्यमंत्री कमलनाथ शामिल होंगे। वहीं कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का आयोजक कमेटी ने पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जायजा लिया। बता दें कि इस 5वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में बॉलीवुड के जाने माने सितारे भी शामिल होंगे, जिसमें कई कार्यक्रमों की प्रस्तुति कलाकरों द्वारा दी जाएगी।