छतरपुर में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का समापन

Shrimad Bhagwat Katha
  • कथावाचक पंडित अनिल कुमार शास्त्री ने किया कथा का वाचन

छतरपुर। छतरपुर के वार्ड नंबर 28 में चल रही श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का समापन हुआ जिसके बाद भण्डारा एवं प्रसादी वितरण का आयोजन किया गया। जानकारी के मुताबिक कथा के सातवे दिन वृंदावन से पधारे कथावाचक पंडित अनिल कुमार शास्त्री ने सुदामा चरित्र की कथा का वर्णन किया। जबकि समापन पर हवन यज्ञ के बाद भंडारे आयोजित हुआ जिसमें नगर के श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसादी ग्रहण की। VIDEO