छतरपुर महर्षि विद्या मंदिर स्कूल में मनाया गया वार्षिकोत्सव

Maharishi Vidhya Mandir

छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले स्थित महर्षि विद्या मंदिर स्कूल में महर्षि महेश योगी के जन्मदिवस पर दो दिवसीय कार्यक्रम आयेाजित हुआ। महर्षि विद्या मंदिर प्राचार्य सीके शर्मा ने बताया कि बीता दिन ज्ञान दिवस के रूप में मनाया गया जबकि दूसरे दिन कल्चरल प्रोग्राम आयोजित हुए जिसमें स्कूल के पूर्व विद्यार्थियों को बुलाया गया। बता दें कि दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए जिसमें उपस्थित अभिभावकों ने ताली बजाकर बच्चों को उत्साह वर्धन किया। VIDEO