Headlines
vande matram gayan

छतरपुर भाजपा ने कलेक्ट्रेट में वन्दे मातरम गायन किया

  • वन्दे मातरम गायन के साथ कांग्रेस की कमलनाथ सरकार का विरोध

छतरपुर। छतरपुर कलेक्ट्रेट में भारतीय जनता पार्टी के नेता कार्यकर्ताओं ने सामूहिक वन्द्रमातरम गायन का आयोजन किया। बताया गया कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की कमलनाथ सरकार के खिलाफ यह आयोजन किया गया है जिन्होने वन्देमातरम गायन को बंद कराने का फरमान जारी किया है। वहीं वंदे मातरम गीत के समापन के साथ कार्यकर्ताओं द्वारा जानकारी दी गई कि देश की आजादी के बाद से ही वंदे मातरम का गायन परिसरों में कराया जाता रहा है लेकिन अगर अचानक से सरकार बदलने के बाद इस तरह से उनके द्वारा नियम भी बदले जाएंगे तो भाजपा उसे कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। VIDEO

Back To Top