Chhindwara

अमरवाड़ा पुलिस को सफ़लता, बंधानी और पिपरिया में हुए अंधे कत्ल का खुलासा

छिंदवाड़ा, 8 जून। अमरवाड़ा पुलिस ने दो अंधे कत्ल का खुलासा करने में बड़ी सफलता हासिल की है। बता दें कि पहला केस बंधानी में जमीनी विवाद को लेकर सामने आया था जिसमें हुई एक व्यक्ति की हत्या में शामिल आरोपी पिता और पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जबकि दूसरा केस ग्राम पिपरिया मानु से सामने आया था जहां एक वृद्धि की हत्या के मामले में पति-पत्नी समेत एक अन्य महिला की गिरफ्तारी हुई है।

पहला केस –

अमरवाड़ा थाना अंतर्गत बंधानी में तिलकु परतेती की हत्या के आरोपियों को पुलिस ने 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया है। नगर निरीक्षक राजेंद्र सिंह मर्सकोले के निर्देशन में पुलिस ने आरोपी शिवकुमार पिता जमतलाल परतेती और जमतलाल पिता दखन परतेती को पकड़ने में सफलता हासिल की है। वारदात का कारण जमीन का पुराना विवाद बताया गया है। वही रिश्ते में तेलकु और जमतलाल जात भाई बताए गए हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हत्या के मामले में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया और जेल भेज दिया।

दूसरा केस –

अमरवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत दूसरा हत्याकांड पिपरिया मानू निवासी वैशाखू भलावी की हत्या सोमवार को ही पुलिस ने खुलासा कर दिया। वारदात को अंजाम देने वाले 3 सदस्यों को हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। हत्या के पीछे की वजह अवैध संबंध बताए जा रहे हैं।
जांच के बाद संदेह के आधार पर ग्राम पिपरिया मानू निवासी राजना उईके, पत्नी मीरा उईके एवं बहन राजवती इनवाती ने गांव की एक अन्य महिला के साथ वैसाखू के मेलजोल से नाराज होकर उसकी हत्या करने को कबूला।

Recent Posts

अमरवाड़ा: पटवारी तरुण उईके ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां करबडोल पंचायत… Read More

February 21, 2025

CIIT कॉलेज विदिशा ने मनाया 25 वर्षों की उत्कृष्टता का उत्सव

20 फरवरी 2025 को, CIIT कॉलेज विदिशा ने अपनी स्थापना के 25 गौरवशाली वर्षों का… Read More

February 20, 2025

छिंदवाड़ा भाजपा जिला अध्यक्ष शेषराव यादव का अमरवाड़ा में भव्य स्वागत

अमरवाड़ा। छिंदवाड़ा भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष शेषराव यादव का अमरवाड़ा में… Read More

February 11, 2025

पौनार में जय अम्बे पेट्रोल पम्प का भव्य शुभारंभ हुआ | Amarwara News

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा ज़िले के Amarwara तहसील के ग्राम पौनार में जय अम्बे पेट्रोल… Read More

February 6, 2025

CIIT कॉलेज विदिशा में बसंत पंचमी पर की गई मां सरस्वती की पूजा

विदिशा के राजीव नगर स्थित CIIT कॉलेज में 3 फरवरी 2025 को बसंत पंचमी के… Read More

February 3, 2025

विदिशा जिले के ग्राम ओलिंजा में श्रीमद भागवत कथा का आयोजन

विदिशा: विदिशा जिले के ग्राम ओलिंजा में श्रीकालभैरव भगवान की प्राणप्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर… Read More

January 30, 2025