छिंदवाड़ा। सीएम शिवराज सिंह ने भोपाल के मिंटो हाॅल में स्वास्थ आग्रह कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के लोगों से संवाद किया। इस दौरान छिंदवाड़ा से सक्रिय समाजसेवी रिंकू चौरसिया से सीएम द्वारा वर्चुअल चर्चा की गई। इस दौरान समाजसेवी रिंकू चौरसिया ने जिले में किए जा रहे समस्त मानव सेवा, गौ सेवा, बेटी बचाओ एवं पर्यावरण संरक्षण कार्यों सहित लाॅकडाउन के दौरान दी गई सेवा की जानकारी साझा की। इन सभी के अलावा सीएम को कोरोना महामारी से बचाव के लिए निजी विचार भी साझा किए गए जिसमें स्वास्थ्य परीक्षण को बढ़ावा देने पर ज़ोर दिया गया।
- समाजसेवी रिंकू चौरसिया से सीएम ने की चर्चा
- समाजसेवी ने गतिविधियों सहित विचार साझा किए
