अमरवाड़ा। छिंदवाड़ा जिले में योजनाओं के नाम पर ग्रामीणों से पैसे लेने के बाद भी कार्य नहीं कराए जाने का मामला सामने आया है। दरअसल अमरवाड़ा जनपद पंचायत के ग्राम धसनवाड़ा के एक ग्रामीण ने जनपद सदस्य पर पैसे लेने का आरोप लगाया है।
धसनवाडा के अतरलाल ने बताया कि कुंआ निर्माण के लिए जनपद सदस्य के वकील को 10 हजार रूपए दिए गए थे लेकिन दो साल बीत जाने के बाद भी निर्माण नहीं हो सका। वहीं दूसरी ओर मामले में ग्राम उपसरपंच पति द्वारा भी जनपद सदस्य पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए।
धसनवाड़ा उपसरपंच पति, जयकुमार यादव द्वारा जनपद सदस्य पर 60 वर्ष की कम आयु वाले व्यक्तियों को पेंशन दिलवाए जाने का आरोप लगाया है जबकि निर्मलनीर योजना के कार्य के लिए लोगों से 10-10 हजार रूपए लिए जाने के बाद भी कार्य नहीं होने का आरोप लगाया गया।
मध्यप्रदेश के Dewas में 11-12 अप्रैल की दरम्यानी रात एक गंभीर घटना सामने आई। इंदौर… Read More
छिंदवाड़ा: मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के बरधिया गांव में गोसाईं समाज का पारंपरिक जवारे विसर्जन… Read More
विदिशा: मध्यप्रदेश में एक ऐसा आध्यात्मिक स्थल उभर कर सामने आ रहा है, जिसे लोग… Read More
वैदिक ज्योतिष में शनि ग्रह (Saturn Planet) को कर्म, अनुशासन और न्याय का प्रतीक माना… Read More
मध्य प्रदेश में आध्यात्मिक स्थलों की चर्चा हमेशा होती रहती है। आपने बागेश्वर धाम सरकार… Read More
भोपाल: मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव और उनकी सरकार के खिलाफ… Read More