छिंदवाड़ा में घरेलू विवाद का वीडियो वायरल, चार आरोपी गिरफ्तार

amarwara live marpeet

छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम गढादरयाब में घरेलू विवाद के दौरान दामाद ने अपनी पत्नी और ससुर के साथ मारपीट की है. मारपीट का वीडियो भी सामने आया है जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. छिंदवाड़ा एडिशनल एसपी संजीव कुमार उईके ने बताया कि परिवार के 4 लोगों ने मारपीट की है जिनको गिरफ्तार किया जा चुका है.