amarwara chhindwara

अमरवाड़ा में मिशन नगरोदय कार्यक्रम का आयोजन

अमरवाड़ा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह द्वारा 12 मार्च को प्रदेशभर में मिशन नगरोदय कार्यक्रम के तहत अपना संबोधन दिया गया जिसका लाइव संवाद छिंदवाड़ा जिले के अरवाड़ा में देखा गया। बता दें कि अमरवाड़ा नगर पालिका में मिशन नगरोदय के तहत कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें उपस्थित लोगों ने सीएम के लाइव संवाद को देखा। इस दौरान नगर पालिका अमरवाड़ा सीएमओ शशांक आर्मो, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष नवीन जैन, विधानसभा प्रभारी उत्तम ठाकुर सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं नगरवासी मौजूद रहे।

नगर पालिका के सीएमओ शशांक आर्मो ने बताया कि राज्य शासन के नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा राज्य के नगरीय क्षेत्रों में अधोसंरचना विकास को गति देने और हितग्राहीमूलक योजनाओं का लाभ नागरिकों को पहुंचाने एवं आगामी पंचवर्षीय नगरीय विकास योजना रोडमैप पर संगोष्ठी और विमोचन के उद्देश्य से प्रदेश में श्मिशन नगरोदयश् कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जिसमे हमारे यहां 135 हितग्राहियों को 1 लाख की पहली किस्त सीधे मुख्यमंत्री नेे सीधे खाते में डाले।

Back To Top