पुष्पराजगढ़ काॅलेज के विद्यरर्थियों का आंदोलन खत्म

Pushprajgarh govt college

अनूपपुर। पुष्पराजगढ़ शासकीय काॅलेज में 13 दिनों तक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे विद्यार्थियों की मांग पूरी होने के बाद अब आखिरकर आंदोलन समाप्त कर दिया गया है। बता दें कि 3 वर्ष का आवासी भत्ता एवं छात्रवृत्ति दिए जाने की मांग को लेकर यह आंदोलन किया जा रहा था जिसमें एनएसयूआई नगर अध्यक्ष रोहित सिंह मरावी के नेतृतव में 13 दिनों तक धरना दिया गया, वहीं मांगे पूरी होने के बाद काॅलेज प्रबंधन एवं शासन प्रशासन का विद्यार्थियों ने आभार माना।