पाली एमपीईबी कालोनी की सुरक्षा पर उठ रहे सवाल, घर के नीचे खड़ी बाइक में लगाई गई आग

MPEB colony pali umaria

उमरिया। बिरसिंहपुर पाली के संजय गांधी ताप विधुत परियोजना स्थित एमपीईबी कालोनी में असमाजिक तत्वों के हौसले बुलंद होते जा रहे है। बीती रात्रि एमपीईबी कालोनी में निवासरत सरताज खान के घर के नीचे खड़ी बाइक में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा आग लगा दी गई जिससे बाइक जलकर खाक हो गई। इस घटना की जानकारी मिलने पर फरियादी द्वारा हंड्रेड डायल में इसकी शिकायत रात्रि में ही की गई साथ ही पाॅवर परियोजना के सुरक्षा अधिकारियों को भी घटना से अवगत कराया गया लेकिन अब तक फरियादी के मामले में पाॅवर प्लांट प्रबंधन द्वारा कोई सार्थक पहल नही की जा सकी है।

एमपीईबी कालोनी निवासी सरताज खान ने घटना की शिकायत थाना में दर्ज कराते हुए कार्रवाई की अपेक्षा की है। ताज्जुब की बात तो यह है घटना स्थल से कुछ ही दूरी पर पाॅवर प्लांट प्रबंधन की सुरक्षा चैकी भी है जिसमें सेवा देने वाले सुरक्षाकर्मियों को इस घटना की भनक तक नही लगी। बहरहाल इस मामले में पुलिस ने सूचना दर्जकर आगे की कार्रवाई आरम्भ कर दी है।