अमरवाड़ा पुलिस ने किया सोनपुर हत्याकांड का खुलासा

Amarwara police

छिंदवाड़ा। अमरवाड़ा के सोनपुर ग्राम में हुए हत्याकांड का पुलिस ने चंद घंटो के अंदर ही खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। अमरवाड़ा थाना प्रभारी, राजेन्द्र सिंह मर्सकोले बताया कि बीति रात अपने दोस्तों के साथ आईपीएल क्रिकेट मैच देख रहे युवक से ग्राम के नीलेश नामक व्यक्ति ने विवाद किया और फिर धारदार हथियार से वार कर हत्या की। वहीं पुलिस को सूचना मिली जिसके बाद तत्काल ही आरोपी की तलाश शुरू की गई तो आरोपी सेजवाडा गांव के खेत से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

  • धारदार हथियार से हमला कर की थी हत्या
  • नीलेश नामक ग्रामीण ने की थी युवक की हत्या
  • वारदात के चंद घंटों बाद ही आरोपी गिरफ्तार
  • अमरवाड़ा पुलिस को मिली सफलता