प्रभात झा बोले, बाबाजी पार्टी की जान हैं

Damoh | दमोह : विधानसभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया के बा रूठो को मनाने के दौर के बीच भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा दमोह पहुंचे जहां होमगार्ड ग्राउंड भाजपा के मंत्री, विधायक तथा पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। भाजपा कार्यालय में प्रभात झा ने पीएम नरेंद्र मोदी के छतरपुर आगमन तथा भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के 16 नवंबर को दमोह आगमन के संबंध में चर्चा की।

मीडिया से रूबरूके दौरान प्रभात झा ने भाजपा से बागी हुए रामकृष्ण कुसमरिया के संबंध में प्रभात झा ने नाराजगी की बात को स्वीकार किया और आगे उन्हे मना लेने की भी बात कहीं। बताया गया कि वह मुख्यता पीएम और भाजपा अध्यक्ष के दौरे को लेकर दमोह पहुंचे हैं।

 

You May Also Like

More From Author