DAMOH | दमोह: जिले के तेजगढ़ थाना क्षेत्र के रोजेघाट गांव में बीती रात्रि करीब 3 बजे एक मगरमच्छ पुल पर पानी के बहाव के साथ आकर घर की ओर जाने लगा। मौके पर मौजूद तेजगढ़ पुलिस ने जब मगरमच्छ को देखा तो तत्काल घर के सदस्यों को जगाया गया और फिर मगर के सिर पर बोरा डालकर उसे रस्सियों से बांधा गया। बताया गया कि घर में बच्चे भी सो रहे थे लेकिन पुलिस की तत्परता के कारण एक बड़ा हादसा होने से बचा। कई देर बाद कड़ी मशक्कत कर पुलिस ने मगरमच्छ को पकड़ा। बताया गया कि रस्सियों से बांधकर मगरमच्छ को थाना लाया गया जंहा से फिर तेजगढ़ वन विभाग की टीम को सौंपा दिया गया।
Related Posts
अस्पताल में युवती को बंधक बनाकर की छेड़छाड़
Damoh – दमोह के जिला अस्पताल में एक सनसनीखेज वारदात हुई। दमोह जिला अस्पताल में बीते 4 दिनों से इलाज…
पैसों के लेनदेन पर हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार
दमोह जिले के तेजगढ़ थाना अंतर्गत हुई थी हत्या पुलिस कंट्रोल रूम में प्रेसवार्ता के दौरान किया गया खुलासा चचेरे…
विद्यार्थियों को वेन में लगी गैसकेट पर बिठाला, कभी भी हो सकती है दुर्घटना
विद्यार्थियों को वेन में लगी गैसकेट पर बिठाला गया हर दिन इस तरह ही सफ़र करते हैं विद्यार्थी, अभिभावक अनजान…
