दमोह जिले में लगभग 15 से 20 किसानों के साथ एक ट्रैक्टर बेचने वाले सुनील जैन नामक व्यक्ति पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगा है। किसान मनोज परिहर ने बताया कि सुनील कुमार जैन ने फायनेंस कराकर ट्रैक्टर दिलाने के लिए पासबुक, चेकबुक आदि दस्तावेज लिए थे। वहीं चेकबुक में से 8 ब्लैंक चेक हस्ताक्षर करवाकर किसान से ले लिए गए। फायनेंस के लगभग एक साल बाद किसान को नोटिस के माध्यम से 3 लाख रूपए वापस लौटाने की सूचना दी गई। जब किसान ने सुनील जैन से किश्ते भरने पर भी नोटिस आने की बात कही तो उन्हे पैसे वापस देने की धमकी दी गई और न्यायालय में केस दर्ज करवा दिया गया। किसान के मुताबिक इस तरीके की धोखाधड़ी 15 से 20 किसानों के साथ की गई है। बताया गया कि इस मामले में दमोह पुलिस अधीक्षक से शिकायत की गई लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
Related Posts
रिवाल्वर और कट्टा के साथ दो युवक गिरफ्तार
Batiyagarh | दमोह : दमोह जिले के थाना बटियागढ़ पुलिस ने हाथियार सहित 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रेसवार्ता…
दमोह में नाराज किसानों ने फिर किया हंगामा, बटियागढ़ छतरपुर मार्ग पर लगाया जाम
हटा। दमोह जिले की गैसाबाद और सनकुइया समिति पर हो रही गड़बड़ी के चलते किसानों ने एक बार फिर हंगामा…
गणतंत्र दिवस पर दमोह कलेक्टर तरुण राठी ने किया ध्वजारोहण
दमोह। गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला दमोह कलेक्टर तरुण राठी द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर ध्वजारोहण…
