दमोह। जिले के हटा में हुए कांग्रेस नेता देवेंद्र चौरसिया हत्याकांड मामले में जिला पंचायत दमोह अध्यक्ष के निवास पर पुलिस ने दबिश देकर 2 कर्मचारियों को पूछताछ के लिए गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस ने पथरिया से बीएसपी विधायक राम बाई के घर पर भी दबिश दी है।
दरअसल हटा में कांग्रेस नेता देवेंद्र चौरसिया की हत्या के 7 दिन बीत जाने के बादभी नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस पर बढ़ते दबाब के बीच पुलिस ने हटा के गांधी वार्ड स्थित जिला पंचायत दमोह के अध्यक्ष शिवचरण पटेल के घर दबिश दी जहां से दो कर्मचारियों को पुलिस ने पकड़कर थाने लाकर पूछताछ की है।
बता दें कि जिला पंचायत दमोह अध्यक्ष के पुत्र इंद्रपाल पटेल, हत्याकांड मामले में आरोपी है जबकि विधायक रामबाई के पति एवं देवर सहित 7 आरोपी फरार है जिनकी भी गिरफ्तारी के पुलिस प्रयास कर रही है।
वहीं दूसरी ओर हत्याकांड मामले में लोगों ने जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की तथा आक्रोश जताया। बता दें कि हटा में समुदाय िवशेष के लोगो ने एसडीएम को सौंपा तथा जल्द कार्रवाई नहीं होने प र लोकसभा चुनाव बहिष्कार करने की चेतावनी दी है। वहीं नगरपालिका परिषद हटा के अध्यक्ष और पार्षदों नेभी एक ज्ञा पन सौंपा है।
मध्यप्रदेश के Dewas में 11-12 अप्रैल की दरम्यानी रात एक गंभीर घटना सामने आई। इंदौर… Read More
छिंदवाड़ा: मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के बरधिया गांव में गोसाईं समाज का पारंपरिक जवारे विसर्जन… Read More
विदिशा: मध्यप्रदेश में एक ऐसा आध्यात्मिक स्थल उभर कर सामने आ रहा है, जिसे लोग… Read More
वैदिक ज्योतिष में शनि ग्रह (Saturn Planet) को कर्म, अनुशासन और न्याय का प्रतीक माना… Read More
मध्य प्रदेश में आध्यात्मिक स्थलों की चर्चा हमेशा होती रहती है। आपने बागेश्वर धाम सरकार… Read More
भोपाल: मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव और उनकी सरकार के खिलाफ… Read More