सिरोंज मामला : लगभग 60 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज, BJP विधायक ने पुलिस से की थी बहस

bjp mla Umakant Sharma

सिरोंज। एक भाजपा विधायक और पुलिस के बीच जमकर बहस होने का वीडियो सामने आया है। दरअसल यह वीडियो मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के सिरोंज का है जहां से भाजपा के विधायक उमाकांत शर्मा है। बता दें कि सिरोंज में बंदूक से फायर करने के बाद होली दहन की जाती है लेकिन इस बार लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आचार संहिता लागू होने के कारण ऐसे किसी भी कार्य पर रोक लगी हुई है।

वहीं इस मामले में सिरोंज एसडीएम बृजबिहारी श्रीवास्तव ने बताया कि 20 मार्च को होलिका दहन के दिन का यह मामला है। जिसके घटना क्रम को दे खते हुए तीन नामजद लोगों तथा 50 से 60 अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया गया है।

वहीं बंदूक से फायरिंग मामले में जांच जारी होने की बात कही गई। वहीं होली का दहन के दिन परमपरागत तरीके से बंदूक से फायर करने के बाद ही होली दहन की गई थी जिसके बाद पुलिस ने भी कार्यवाही की।