Damoh | दमोह : विगत दिनों तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत सलोन क्षेत्र में गोली मारकर हत्या तथा नाबालिग बच्ची के अपहरण के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस ने आरोपी आकाश गंगेले को जबलपुर से पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस अधीक्षक विवेक अग्रवाल ने जससमंद पुलिस कंट्रोल रूम में प्रेस वार्ता कर पूरे मामले का खुलासा किया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रेम प्रसंग के चलते नाबालिक लड़की और सीमा को सागर से तेंदूखेड़ा बुलाया गया था जिसके बाद आरोपी ने नाबालिक बच्ची की मां तथा कार ड्रायवर को गोली मारी थी। आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 302, 307, 363, 341 आईपीसी 25ध्27 के तहत आम्स एक्ट का मामला दर्ज किया गया है।
Related Posts
तस्करों का पीछा कर रही पुलिस को मारी टक्कर, एक की मौत
दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह में शराब तस्करों का पीछा करते पुलिस कर्मियों की बाइक टकराने पर एक व्यक्ति की…
दीवार पर बैनर चिपकाया और कर दिया भवन लोकार्पण
हटा : दमोह जिले के हटा में जिला सहकारी मर्यादित बैंक (cooperative bank) की शाखा मड़ियादो के नवनिर्मित भवन का…
दमोह में पति की हत्या करने वाली पत्नि एवं सह आरोपी गिरफ्तार
पथिरया थाना अंतर्गत सतपारा गांव में मिला था शव दमोह एसपी ने पुलिस कंट्रोल रूम में प्रेसवार्ता कर पर्दाफाश किया…
