शराब माफियाओं ने किया जानलेवा हमला, दर्जन लोग घायल

  • शराब माफियाओं ने किया जानलेवा हमला, दर्जन लोग घायल
  • भगवती मानव कल्याण संगठन कार्यकर्ताओं पर हुआ हमला
  • पथरिया अंतर्गत जमुनिया फाटक के पास हुआ हमला
  • विवाद के दौरान कट्टे से फायरिंग भी की गई: घायल
  • कुल्हाड़ी, तलवार, कट्टा तथा लाठी डंडे रखे थे हमलावर: घायल

दमोह के पथरिया में बीते दिन भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ताओं पर शराब माफियाओं ने जानलेवा हमला किया जिसमे लगभग 1 दर्जन कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों के मुताबिक यह हमला जमुनिया फाटक के पास हुआ है। जहां संगठन के लगभग 8 से 10 कार्यकर्ताओं पर दर्जनों लोगों ने अवैध शराब पकड़ने पर हमला किया था। बताया गया कि हमलावर अपने हाथों में कुल्हाड़ी, तलवार, कट्टा तथा लाठी डंडे लिये हुये थे। जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया और इस दौरान फायरिंग भी हुई। मारपीट के दौरान कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए जिन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया।


You May Also Like

More From Author