hatta accident

हादसे में ट्रेनी डीएसपी सहित दो पुलिसकर्मी घायल

दमोह। जिले के हटा पन्ना राजमार्ग पर दोपहर के समय एक सड़क हादसे में ट्रेनी डीएसपी सहित 2 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए है जिन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल हटा में उपचार देने के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

  • हटा पन्ना राजमार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त हुई कार
  • मवेशियों से कार टकराकर खेत में पलटी
  • पन्ना से भोपाल जा रहे थे ट्रेनी डीएसपी

https://youtu.be/6ETd8tS-6bA

बताया जा रहा है कि पन्ना में पदस्थ ट्रेनी डीएसपी उमेश प्रजापति, वाहन चालक संतोस सिंह और आरक्षक बच्चू सिंह के साथ पन्ना से भोपाल जा रहे थे तभी हटा के करैया गांव के पास मवेशियों से कार टकराकर खेत मे पलट गई। वहीं इस हादसे में ट्रनी डीएसपी उमेश प्रजापति मामूली घायल हुए हैं, जबकि दोनो आरक्षकों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। हालांकि घटना की सूचना पर हटा और गैसाबाद थाना पुलिस भी मौके पर पंहुची।

Back To Top