तीन मनचलों ने छात्रा के हाथ में मारी ब्लेड, दमोह के हटा का मामला

Damoh SP Vivek Singh

दमोह। जिले के हटा शहर में दिनदहाड़े कुछ युवकों ने एक युवती पर हमला कर दिया। जानकारी मिली है कि तीन मनचलों ने सरेराह एक स्कूली छात्रा से छेड़छाड़ की और फिर छात्रा की दोनों हथेलियों पर ब्लेड मारकर मौके से फरार हो गए। वहीं पीड़िता ने हटा थाना पुलिस को इसकी शिकायती की।दरअसल हटा के गौरीशंकर मंदिर के पास की यह वारदात बताई जा रही है। जहां छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले तीन नकाबपोशों की अब पुलिस तलाश में जुट गई है।

वहीं वारदात की सूचना लगते ही मौके पर दमोह एसपी विवेक सिंह भी पहुंचे और जानकारी जुटाई। एसपी विवेक सिंह ने बताया कि आरोपियों की पहचान में पुलिस लगी हुई है। वहीं दूसरी ओर स्कूल प्रबंधन द्वारा शिकायत के बाद भी केस दर्ज करने में देरी का आरोपी पुलिस पर लगाया गया है जिस मामले में भी दमोह एसपी ने कार्यवाही की बात कही।