दमोह में लगातार बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त हुआ

  • दमोह में लगातार बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त हुआ
  • शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनीं
  • पानी भराने के कारण स्कूलों का अवकाश रखा गया
  • अव्यवस्थाओं के चलते कई इलाकों में भराया पानी

दमोह में पिछले 8 घंटे से हो रही लगातार बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। शहर के कई इलाकों में जल निकासी की व्यवस्था ना होने के कारण जलभराव हुआ है दूसरी ओर स्कूलों का भी अवकाश रखा गया। हमारे सहयोगी के मुताबिक दोपहर 1 बजे तक भी तेज बारिश जारी रही। जिले के ग्रामीण इलाकों में भी पानी के कारण जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। सूचना मिली है कि जबेरा में नदी नालों की बाढ़ से खेत मे बने एक मकान में परिवार फस गया था जिसे आपदा प्रबंधन की टीम बाहर निकालने का प्रयास कर रही है।