दमोह के तेंदूखेड़ा में जलभराव की स्थिति बनी, लोगों ने किया चक्काजाम

दमोह जिले में दो दिन से हो रही रूकरूक कर बारिश, बरसात मे भी विद्यानगर कालोनी के रहवासियों ने किया चक्काजाम

DAMOH | दमोह: जिले में रुकरुक दो दिन से हो रही बारिश के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। जिले के तेंदूखेड़ा में जलभराव की स्थिति बन गई है जिसके कारण घरों में तक पानी घुस गया है। वहीं स्थानीय विद्यानगर कालोनी के रहवासियों ने प्रशासनिक अव्यवस्थाओं के विरोध में बरसते पानी में ही दमोह जबलपुर मुख्य मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। चक्काजाम की सूचना लगते ही एसडीएम और तहसीलदार मौके पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों से बात की।