कांग्रेस विधायक घनश्याम सिंह ने यातायात प्रभारी को लगाई फटकार

Congress MLA ghanshyam singh

दतिया। वाहन चैकिंग पाॅइंट पर पहुंचे एक कांग्रेस विधायक ने पुलिस की कार्रवाई पर आपत्ती जताते हुए यातायात प्रभारी को जमकर फटकार लगाते हुए विधानसभा क्षेत्र की जनता को परेशान करने का आरोप लगाया है। दरअसल कांग्रेस पार्टी के सेवड़ा से विधायक घनश्याम सिंह द्वारा यातायात पुलिस द्वारा लोगों के बनाए जा रहे चालान पर आपत्ती जताते हुए जनता को परेशान किए जाने का आरेप लगाया है।

  • सेवड़ा से कांग्रेस विधायक हैं घनश्याम सिंह
  • पुलिस ने चैकिंग के लिए एक ही पाॅइंट बनायाः विधायक
  • किसी भी बहाने अवैध वसूली की जा रहीः विधायक
  • ट्रैफिक प्रभारी करते हैं परेशानः विधायक

दरअसल दतिया ट्रैफिक पुलिस द्वारा सेवड़ा रोड पर वाहनों के चालान काटे जा रहे थे, जिस दौरान सेवड़ा क्षेत्र के दौरे से लौट रहे विधायक ने कुछ वाहनों को रूका देखा और तभी ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई को लेकर आपत्ती जताई। हालांकि ऐसे कार्रवाई नहीं रूकने पर उच्च स्तर पर शिकायत करने की बात विधायक ने कही।