datoa corona warrior

दतिया के डाॅक्टर की हुई घर वापसी, इंदौर में थी ड्यूटी

दतिया। कोरोना वॉरियर डाॅ जगराम मांझी की दतिया बापसी होने पर समाजसेवी संस्थाओं सहित दवा व्यापार संघ द्वारा सम्मान किया गया है। बता दें कि इंदौर हॉस्पिटल में लगभग एक महीने की ड्यूटी करने के बाद दतिया जिला चिकित्सालय के डॉक्टर जगराम मांझी की बापसी हुई है, जिसके बाद समाजसेवियों ने कोरोना वाॅरियर डाॅक्टर का सम्मान कर उत्साहवर्धन किया।

  • लगभग एक महीने इंदौर हॉस्पिटल में की ड्यूटी
  • डॉ जगराम मांझी वापस दतिया पहुंचे
  • समाजसेवियों ने डाॅक्टर कर किया सम्मान

बताया जा रहा है कि कई मरीजों का डाॅ मांझी द्वारा इलाज किया गया जबकि दतिया वापसी पर उनकी सेम्पलिंग सहित होम क्वारंटीन रहने की सलाह दी गई है।

Back To Top