दतिया न्यायाधीश ने वाहनों को किया चेक, बोले प्रशासन को होना होगा सख्त

Datia Mobile Court

दतिया। दतिया जिला कोर्ट के न्यायाधीशों ने सड़क मार्गों पर ओवरलोड वाहन एवं स्कूली बच्चों को क्षमता से अधिक बिठाकर ले जा रहे वाहनों को रोककर चालानी कार्रवाई की। दतिया न्यायालय के न्यायाधीशों का इस प्रकार सड़क पर उतरकर बिगड़ी हुई यातायात व्यवस्था को सुधारने का जिम्मा लेते हुए देखकर ओवरलोड वाहन चालकों में हड़कंप मच गया।

दरअसल हाईकोर्ट के निर्देश पर दतिया के राजगढ़ चौराहे पर स्कूली बच्चों से भरी टैक्सी को रोके खड़े हुए दतिया न्यायालय के सीजेएम चंद्रशेखर जयसवाल और  एडीपीओ जितेंद्र द्विवेदी ने सड़क को ही मोबाइल कोर्ट का रूप दे दिया और वाहनों का चेकिंग अभियान चलाकर उनके खिलाफ कार्रवाई की।