datia up chunav congress

एमपी उपचुनावः दामोदर सिंह का दावा, 20 सीटों पर जीतेगी कांग्रेस

दतिया। मध्य प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष दामोदर सिंह यादव ने दतिया में प्रेसवार्ता के दौरान भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया पर निशाना साधते हुए ग्वालियर चंबल संभाग की कांग्रेस पार्टी को महल की कैद से अब आजादी मिलने की बात कही। दरअसल दतिया जिले की भांडेर विधानसभा में उपचुनाव होना हैं जिसके चलते पार्टियों के नेताओं का निरंतर दौरा जारी है।

मीडिया से रूबरू हुए कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष दामोदर सिंह यादव ने बताया कि लगभग 15 विधानसभा क्षेत्रों का दौर किया गया है जिस दौरान प्रदेश की जनता के बीच भाजपा और ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा षडयंत्र रचकर कमलनाथ सरकार गिराए जाने को लेकर काफी रोष देखा गया।

प्रदेश में होने वाले उपचुनाव को लेकर दामोदर सिंह ने सभी 24 सीटों में से 20 सीटों पर कांग्रेस की जीत जबकि 4 अन्य सीटों पर अच्छी टक्कर होने का दावा किया।

Back To Top