दतिया में गोवंश के सिर कटे मिले, दतिया हिंदू संगठन ने दी शहर बंद की चेतावनी

Datia hindu sangathan

दतिया। जिले में उस समय सनसनी फैल गई जब नए ताल के पास सुबह के समय दो गायों के सिर कटे हुए मिले, खबर फैलने के बाद तमाम हिंदू संगठनों ने इस घटना को लेकर अपना तीव्र आक्रोश व्यक्त करते हुए गौ हत्यारों को सजा देने की मांग को लेकर पीतांबरा मंदिर के पास एकजुट होकर नारेबाजी की तथा संभाग आईजी डीपी गुप्ता को ज्ञापन सौंपा है। वहीं इस मामले में दतिया पुलिस के हाथ कुछ सीसीटीवी फुटेज भी लगे हैं जिसके तहत रात्रि लगभग दो बजे तकरीबन तीन युवक गोवंश को लेजाते दिख रहे हैं। हालांकि हिंदू संगठन ने जल्द कार्रवाई नहीं होने पर शहर बंद करने की चेतावनी दी।