Headlines
Pragya Thakur

प्रज्ञा ठाकुर बोलीं- कमलनाथ सरकार के पास है पैसा, लेकिन कर रहे पीढ़ियों की व्यवस्था

दतिया। भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कमलनाथ सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि कमलनाथ सरकार भ्रष्टाचार कर पीढ़ियों की व्यवस्था करने में जुटी हुई है। भोपाल से भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर दतिया दौरे पर थी जहां सांसद ठाकुर ने मां पीतांबरा मंदिर में दर्शन किए वहीं इस दौरान मीडिया से रूबरू हुई सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने प्रदेश की कमलनाथ सरकार पर जमकर हमला बोला।

मीडिया से रूबरू हुई सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने बताया कि कमलनाथ सरकार के पैसा है लेकिन वह भ्रष्टाचार कर अपनी पीढ़ियों की व्यवस्था कर रहे है। सांसद बोलीं कि सीएम कमलनाथ जनता, किसानों, मजदूरों, युवाओं तथा आदिवासियों के बारे में नहीं सोच रहे है जिसके कारण थोड़े से समय में ही प्रदेश में अराजकता और भ्रष्टाचार फैल गया है।

Back To Top