देवास के कन्नौद में पलटी यात्रा बस, 20 से अधिक यात्री घायल

कन्नौद। देवास जिले के कन्नौद में एक यात्री बस पलटने से दो दर्जन से अधिक यात्रा घायल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक भोपाल से कन्नौद जाने वाली बस जंजालखेड़ी घाट के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। वहीं इस दुर्घटना में 20 से अधिक यात्री घायल हुए है जिनमें से दो गंभीर घायलों को देवास रेफर कर दिया गया। वहीं सामान्य घायलों को कन्नौद के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दूसरी ओर पुलिस द्वारा बस चालक के खिलाफ तेज गति और लापरवाही पूर्वक बस चलाने का मुकदमा कायम किया गया।

You May Also Like

More From Author