Dhar | धार : जिले की पुलिस ने लूट के मामले में खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफ़लता प्राप्त की है। धार पुलिस अधीक्षक, वीरेन्द्र सिंह ने प्रेसवार्ता के दौरान यह खुलासा किया। आपको बता दें कि जिले के बदनावर में पेटलावद रोड पर निजी फाइनेंस कंपनी के दो कर्मचारियों के साथ मारपीट कर दो लाख रुपए लूट की गई थी। बताया गया कि आरोपियों के कब्जे से 52 हजार रुपए, एक बंदूक और अन्य सामान जब्त किया गया है। पांच आरेापियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है जबकि एक फरार आरोपी की तलाश जारी है।
Related Posts
दसई लाॅकडाउन में फसे झूलेवाले को घर रवाना किया
धार। जिले के ग्राम दसई में लगने वाला मेला कोरोना वायरस के कारण आयोजित नहीं हुआ जिसके कारण मेले में…
कोरोना लाॅकडाउन के दौरान धार और पीथमपुर में प्रशासन सख्त
धार। जिले में तीन दिनों से लाक डाउन होने के बाद भी घरों से निकले लोगों को पुलिस प्रशासन ने…
धार पहुंची प्रभारी मंत्री विजयलक्ष्मी साधौ, अधिकारियों की बैठक ली
धार। धार जिले की प्रभारी मंत्री विजयलक्ष्मी साधौ धार पहंची जहां सबसे पहले सर्किट हाऊस पहुंचकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भेंट…
