ATM Thug Arrested

पीथमपुर में शातिर ठग गिरफ्तार, एटीएम कार्ड बदलकर निकालता था पैसे

पीथमपुर। धार जिले की पीथमपुर पुलिस ने एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले आरोपी को धर दबोचा है। दरअसल पीथमपुर क्षेत्र में एटीएम कार्ड बदलकर रुपए निकालने की घटनाएं बढ़ रहीं थी जिसके बाद पुलिस ने अब शातिर ठग को पकड़ लिया है। बता दें कि पिछले दिनों एक महिला के खाते से रूपए निकलाने का मामला सामने आया था जिनके द्वारा पुलिस को शिकायत की गई, वहीं पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक संदिग्ध से पूछताछ की जिसने जुर्म करने की बात को कबूला जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लगभग 68 हजार रूपए नगद सहित 1 बाइक बारमद की है।

DOWNLOAD

Back To Top