Dhar Congress Candidate

भाजपा-कांग्रेस प्रत्याशी ने दसाई में किया जनसंपर्क

धार। लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी दिनेश गिरवाल तथा भाजपा प्रत्याशी छतर सिंह दरबार ने जिले के दसाई पहुंचकर जनसंपर्क किया। इस दौरान दोनों ही प्रत्याशियों का साफा बांधकर तथा फूल मामला पहनाकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

मीडिया से रूबरू हुए कांग्रेस प्रत्याशी दिनेश गिरवाल ने बताया कि कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर जनता के बीच जाएंगे और यदि जनता मौका देती हैं तो दसाई में पेयजल व्यवस्था को सबसे पहले तबज्जो देंगे क्षेत्रीय विधायक के नेतृत्व में।

भाजपा प्रत्याशी छतर सिंह दरबार ने बताया कि राष्ट्रवाद और विकासवाद ही भाजपा का मुख्य मुद्दा है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गरीबों के लिए बेहत काम किया है।

Back To Top