Rani Avanti Bai Shahid Divas

रक्तदान कर मनाया रानी अवंतीबाई का शहीद दिवस

धार। जिले के लोधा युवा संगठन वीरांगना रानी अवंतीबाई के शहीद दिवस पर रक्दान शिविर का आयोजन किया तथा रक्तदान कर शहीद दिवस मनाया। बता दें कि यह शिविर लोधा समाज धर्मशाला में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित इंदौर लोधा समिति अध्यक्ष सुनील साध, धार अध्यक्ष सुभाष पटेल तथा ब्लड बैंक अधिकारी अनिल वर्मा ने दीप प्रज्जवलित कर शिविर का शुभारंभ किया तथा युवा संगठन द्वारा आयोजित शिविर की सोच की सराहना की।

Back To Top