पीथमपुर में चलती कार में लगी आग, मचा हड़कम्प

car catch fire

पीथमपुर। धार जिले के औद्योगिक क्षेत्र पीथमपुर में बीती रात एक कार में अचानक आग लगने से अफरा तफरी मच गई। दरअसल यह घटना महू नीमच रोड़ की बताई जा रही है जहां एक कार अचानक आग की चपेट में आने पर देखती ही देखती पूरी तहर से जल गई, वहीं आग लगने की सूचना पर मौके पर पहुंचे दमकल ने आग को बुझाया।

वहीं आगजनी के कारण रोड के दोनों ओर आवागमन थम गया, वहीं प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक कार चालक आग लगने के तत्काल बाद ही कार से निकलकर भाग निकला, हालांकि कार मालिक की तलाश की जा रही है।