लव जेहाद मामलाः दसई हिंदु संगठन ने 24 घंटे में गिरफ्तारी की मांग की

Dasai love jihad

धार। दसई में लव जेहाद का मामला सामने आने के बाद हिंदु समाज, विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आरोपी युवक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर वाहन रैली निकाली जिसके बाद चैकी प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर 24 घंटे के अंदर गिरफ्तारी की मांग की है।

  • विहिप और बजरंग दल ने निकाली वाहन रैली
  • 24 घंटे के अंदर युवक की गिरफ्तारी की मांग
  • संगठन ने पुलिस को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
  • दसई नगर को बंद की चेतावनी दी

दरअसल धार जिले के सरदारपुर तहसील अंतर्गत दसई में लव जिहाद का एक प्रकरण सामने आया है जिसमें एक बालिका को बदनावर तहसील के कडोद कला निवासी सुदाय विशेष के युवक पर भगाकर लेजाने का आरोप लड़की के परिजनों द्वारा लगाया गया है। वहीं मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर युवक युवती की तलाश शुरू कर दी है।