हत्याकांड के आरोपी की मौत, पुलिस के खिलाफ उतरे परिजन

धार। जिले के राजगढ़ के पास सोनगढ रोड़ पर बीते दिनों हुए बहुचर्चित प्याज चोरी के दौरान दोहरे हत्याकांड मामले में पुलिस ने खुलासा किया था जिसमें 7 लोगों को आरोपी बनाया गया जिस दौरान पुलिस के अनुसार किए खुलासे में बताए गए मुख्य आरोपी राजू का स्वास्थ्य बिगड़ने पर इन्दौर एमवाई अस्पताल में मौत होने के बाद परिजनों में पुलिस के प्रति आक्रोश देखा जा रहा रहा है।

  • इन्दौर एमवाई अस्पताल में हुई थी आरोपी की मौत
  • परिजनों तथा समाज के लोगों ने सौंपा ज्ञापन
  • सरदारपुर एसडीएम को सौंपा गया ज्ञापन

पुलिस के खिलाफ उतरे जय आदिवासी युवा शक्ति संगठन, भीम आर्मी तथा बहुजन मुक्ति पार्टी द्वारा परिजनों के समर्थन में उतरकर सरदारपुर एसडीएम को राष्ट्रपति एवं कार्मिक सचिवालय भोपाल के नाम ज्ञापन सौंपते हुए जांच की मांग की।

Back To Top