धार। जिले की सागौर पुलिस ने एक अंधे कत्ल का पर्दाफाश कर दिया है। बता दें कि पीथमपुर के ऑटो टेस्टिंग ट्रैक पर एक सुरक्षा गार्ड की गला दबाकर हत्या की गई थी जिस सनसनीखेज हत्याकांड की जांच सागौर थाना प्रभारी अंकिता सुल्या को सौंपी गई थी, जिन्हे अब मामले की गुत्थी सुलझाने में सफलता मिली है।
डीएसपी अंकिता सुल्या ने बताया कि मृतक अन्तर सिंह एक प्रायवेट सुरक्षा गार्ड एजेंसी में काम करता था जिनकी हत्या में शामिल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक पूर्व टेस्टिंग ट्रेक पर मवेशी चराने को लेकर गार्ड से विवाद हुआ था जबकि गार्ड को मिली मुआवजा राशि के लालच में आकर आरोपियों द्वारा हत्या की गई।
