Digvijay Singh Shaheen Bagh Protest

धार पहुंचे दिग्विजय सिंह, बोले- शाहीन बाग में बैठे राष्ट्र भक्त

धार। जिले के दौरे पर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने जहां एक ओर एनआरसी को लेकर केंद्र की मोदी सरकार से सवाल पूछे तो वहीं दिल्ली के शाहीन बाग में सीएए और एनआरसी के विरोध में बैठे लोगों को राष्ट्र भक्त बताया। दरअसल पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और मध्य प्रदेश मंत्री पीसी शर्मा धार में बार एसोसिएशन के नवनिर्मित भवन का शुभारंभ करने पहुंचे थे। वहीं मीडिया से रूबरू हुए दिग्विजय सिंह बोले कि भाजपा ने देश में आग लगा रखी है और लोगों से नागरिकता का प्रमण मांगा जा रहा है। दिग्विजय सिंह ने केंद्र सरकार से सवाल पूछा कि लोग आईएसआई के लिए जासूसी करते पकड़े गए उन पर नागरिक सुरक्षा कानून क्यों नहीं लगाया गया।

पूर्व सीएम दिग्दविजय सिंह ने बताया कि उन्होने खुद शाहीन बाग पहुंचकर प्रदर्शनकारियों से मुलाकात की जहां सभी लोग राष्ट्र भक्त है और शांति पूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे हैं।

Back To Top