Illegal Liquor Seized

मनावर विधायक ने पकड़ा अवैध शराब से भरा वाहन

मनावर – धार जिले में अवैध शराब का कारोबार चरम सीमा पर है जहां ताजा मामला मनावर से सामने आया है। बता दें कि धार जिले के मनावर से विधायक डॉ हीरालालअलावा ने क्षेत्र में अवैध शराब के प्रति सख्त रुख अपनाया है जिस के तहत शराब से भरे एक वाहन को पकड़ा गया है।

विधायक डॉ हिरालाल अलावा ने बताया कि कई दिनों से शिकायत मिल रही थी कि विधानसभा क्षेत्र के लुंहेरा बुजुर्ग गांव में अवैध शराब परोसी जा रही है जिसकोलेकर आबकारी विभाग को भी सूचित किया गया था लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो ने पर स्वयं विधायक ने अपने समर्थकों के साथ एक वाहन को पकड़ा जिसमें अवैध शराब रखी पाई गई। हालांकि वाहन को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।

DOWNLOAD

Back To Top