उपचुनाव में दिग्विजय सिंह का IPL फंडा, बोले आखिरी पारी खेलेंगे

Digvijay singh election congress

धार। बदनावर सीट पर उपचुनाव से पहले कांग्रेस नेता एवं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह जनता के बीच प्रचार करने पहुंचे लेकिन वहीं अंतिम दौर में प्रचार के सवाल पर दिग्विजय सिंह ने आईपीएल मैच का उदहारण देते हुए आखिरी 5 ओव्हर में 50 रन की पारी खेलने के लिए दिग्गज खिलाड़ी के उतरने की बात कही।

  • 5 ओव्हर में 50 रन की पारी खेलने का दिया उदाहरण
  • अंतिम दौर में चुनाव प्रचार पर दिग्विजय सिंह
  • धार जिले की बदनावर सीट पर होना है उपचुनाव
  • एक एक घोटाले को उजागर किया जाएगाः सिंह

वहीं दूसरी ओर सीएम शिवराज सिंह के सांवेर विधानसभा में दिए गए बयान का सहारा लेते हुए दिग्विजय सिंह ने सारे घोटाले उजागर होनी की बात कही। दिग्विजय सिंह बोले कि एक एक घोटाले को उजागर किया जाएगा।